फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। चुनावी रंजिश को लेकर गांव हंसाली में दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में चंडीगढ़ 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना वीरवार देर शाम की है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
सरकारी अस्पताल खेड़ा में सरपंच पति प्रदीप सिंह, पंच जगविन्दर सिंह और सुरजीत सिंह नंबरदार ने आरोप लगाया कि शाम को कुलजीत सिंह, हरनिंदर सिंह और तेजिंदर सिंह आटा चक्की के पास पहुंचे और उन्होंने छत्तरपाल सिंह और गुरसेवक सिंह पर हमला कर दिया। आरोपियों ने राइफल और तेजधार हथियार से हमला किया। छतरपाल सिंह के टांग में गोली लगी है और गुरसेवक सिंह के भी सिर में गहरी चोट लगीं है। उन्होंने बताया कि यह झगड़ा पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सुखविंदर सिंह चौहान बसी पठाना और थाना बडाली आला सिंह के एसएचओ अमरदीप सिंह ने बताया कि जगविंदर सिंह के बयान पर कुलजीत सिंह, हरनिंदर सिंह और तेजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें