फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला महिला डाक्टर द्वारा छत से कूद कर खुदकुशी करने का

विज्ञापन
विज्ञापन
संतान न होने से दुखी थी महिला डॉक्टर
विज्ञापन

डॉक्टर चारू सिंगला की खुदकुशी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। केसी रोड पर शनिवार को जिम की छत से कूदकर खुदकुशी करने वाली 34 वर्षीय महिला डॉक्टर संतान न होने से दुखी थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया था।
थाना सिटी 1 के एएसआई सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला डाक्टर चारू सिंगला के परिजन रविवार को बरनाला पहुंचे। मृतक महिला डाक्टर के पिता महिंदर विक्रमजीत सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि उनकी लड़की को ससुराल वालों से या उसके पति से कोई परेशानी नही थी। शादी के बाद औलाद न होने के कारण उनकी लड़की डॉक्टर चारू सिंह पिछले कई महीनों से दिमागी तौर पर परेशान चल रही थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता महिंदर विक्रमजीत सिंह से इस बयान पर 174 धारा तहत कार्रवाई करके पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार वाले शव को हरिद्वार ले गए हैं और वहीं अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर चारू गुप्ता का पति नवदीप सिंह सिविल अस्पताल बरनाला में डॉक्टर है। दोनों सिविल अस्पताल के सरकारी क्वाटर में रहते थे। उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। कोई औलाद न होने के कारण डॉक्टर चारू गुप्ता काफी परेशानी चल रही थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें