फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप लूटने की योजना बनाते

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप लूटने की योजना बनाते आठ लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सीआईए स्टाफ सरहिंद की पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर हथियारों के बल पर मारपीट कर कैश लूटने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरोह के मुख्य सरगना समेत हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 4-5 नवंबर की मध्य रात्रि अमलोह के गांव भगवानपुरा में रिलायंस के पैट्रोल पंप पर कारिंदों से मारपीट कर उनसे 5.50 लाख के करीब नगदी और मोबाइल फोन लूटे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों को अदालत में पेश कर उनका तीन दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अलका मीना ने बताया कि आरोपियों की पहचान जशनदीप सिंह, गुरमीत सिंह निवासी कलाल माजरा अमलोह, राजवीर सिंह, जगदीप सिंह, भूपिंदर सिंह निवासी घुटींड, गुरिंदर सिंह निवासी मनैला, जसप्रीत सिंह निवासी राजेवाल और खुशवंत सिंह झड़ौदी थाना माछीवाड़ा के तौर पर हुई है। एसएसपी के अनुसार आरोपियों से देसी कट्टा 315 बोर, एक कारतूस, तीन एयर पिस्तौल, एक बड़ी किरपान, एक छोटी किरपान, एक दाह, एक किरच, एक बेसबॉल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान माना कि उनके गैंग ने चार नवंबर की रात को अमलोह में हथियारों की नोक पर रिलायंस पेट्रोल के वर्करों की मारपीट करके उनसे साढ़े 5 लाख की नगदी और वर्करों के मोबाइल छीने थे। इसके अलावा उनके गैंग ने सितंबर 2017 में समराला के गांव बरधाला में रात समय हथियारों की नोक पर रिलायंस पंप लूटा था और वर्करों की मारपीट करके उनसे करीब 3 लाख की नकदी छीनी थी। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार, तीन बाइक और पंप से लूटी गई रकम में से 3 लाख 77 हजार 700 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन-12जीबीजीपी01- फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अलका मीना पत्रकारों को जानकारी देते हुए व लुटेरों से बरामद हथियार व पुलिस हिरास्त दौरान 8 लुटेरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें