फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में बच्चों पर बरसाए पत्थर, बेटे को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


नशेड़ी ने अपने बच्चों पर पत्थर बरसाए, बेटे की मौत
रेलवे ट्रैक पर खेलने से मना कर रहा था
शराब के नशे में धुत था आरोपी
पुलिस ने काबू कर किया जीआरपी के हवाले
चार दिन पहले ही आए थे रहने के लिए, शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सलेम टाबरी अशोक नगर से गुजरने वाली रेलवे लाइन के पास झुग्गियों में रहने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में रेलवे लाइन पर खेल रहे अपने बच्चों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। एक पत्थर उसके डेढ़ साल के बेटे को लग गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो मामला जीआरपी का था। पुलिस ने तुरंत जीआरपी के मुलाजिमों को बुलाया और आरोपी को काबू कर उनके हवाले कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान डेढ़ साल के मोती के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मोती के पिता बाबू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाबू मूल रूप से बिहार के जिला पटना का रहने वाला है। यहां पर वह अशोक नगर स्थित झुग्गियों में रहता है। वह चार दिन पहले ही अशोक नगर के पास रहने के लिए आया है, जबकि इससे पहले जगतपुरी इलाके में रहता था। उसकी पत्नी गूंगी है, जबकि तीन बेटियां है। दिव्यांग बाबू शुक्रवार की शाम को रेलवे लाइनों पर बैठ कर शराब पी रहा था। उसकी तीनों बच्चियां और बेटा खेल रहे थे। वह उन्हें वहां से जाने के लिए कह रहा था तो बच्चे वहां से नहीं जा रहे थे। उसने बच्चों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। एक पत्थर तीखा था और सीधे मोती के सिर में जा लगा। जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपी को काबू कर थाना जीआरपी के हवाले कर दिया है। पुलिस शनिवार की सुबह बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें