फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में रात के समय मां के साथ सो रहे एक वर्षीय बच्चें को घर से किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


मां के साथ सो रहे बच्चे का अपहरण
वीरवार को रात बुलेरो सवार बदमाश प्रवासी मजदूर के घर से उठा ले गए बच्चा
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच, एसपी ने लिया मौके का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बादल रोड पर स्थित बाईपास के पास रहने वाले एक प्रवासी मजदूर के घर में घुसकर बुलेरो सवार बदमाश मां के साथ सो रहे एक साल के बच्चे का अपहरण कर ले गए। बुलेरो सवार जब बच्चे को अगवा कर भाग रहे थे तो प्रवासी मजदूर रमेश ने उनका अपनी बाइक से पीछा भी किया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद मजदूर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। जिसके बाद थाना केनाल पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शुक्रवार सुबह एस पी डी स्वर्ण खन्ना ने घटना स्थल पर जायजा लिया। बहरहाल पुलिस ने थाना केनाल में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रवासी मजदूर रमेश ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपने पत्नी एवं बच्चों के साथ बाईपास के नजदीक रह रहा है और संगत मंडी में स्थित एक रंग रोगन की फैक्टरी में कार्य करता है। रोज की तरह जब वह वीरवार रात काम से घर लौटा और अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ सो रहा था तो रात करीब 12 बजे बुलेरो पर चार बदमाश आए और जबरन उसके घर में दाखिल हो गए।उसका एक वर्षीय बच्चा जो अपनी मां के साथ सो रहा था, बदमाश उसे धमकियां देते हुए बच्चे को उठा ले गए। उसने बताया कि जब गाड़ी सवार भाग रहे थे तो उसने भी अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वह ओझल हो गए और दिखाई नहीं दिए। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिस के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के बयान दर्ज किए। शुक्रवार सुबह थाना केनाल पुलिस प्रभारी दविंदर सिंह और एसपीडी स्वर्ण सिंह पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और वारदात की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे : दविंदर
इस संबंधी जब थाना केनाल प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस अपहर्ताओं की तलाश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। बहरहाल पुलिस ने अगवा हुए बच्चे के पिता रमेश के बयान पर थाना केनाल में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें