फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : नगर निगम में तैनात ड्राइवर ने की आत्महत्या, बस्ती जोधेवाल में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 02 Mar 2021 01:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किदवई नगर इलाके में रहने वाले नगर निगम के ड्राइवर सतनाम सिंह (35) ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके साथियों का फोन आया और परिवार वाले घर पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें उसने अपनी मौत का कारण मानसिक परेशानी को बताया। 

विज्ञापन


थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह कांट्रैक्ट पर नगर निगम में बतौर ड्राइवर तैनात है। वह कुछ दिन से परेशान था। उसके परिवार वाले किदवई नगर से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे। सामान की शिफ्टिंग चल रही थी। वह घर से दफ्तर के लिए निकल गया। 

दफ्तर से गाड़ी लेकर वह तेल भरवाने की बात कहकर निकला लेकिन घर चला गया। उसने घर के पास गाड़ी खड़ी की और अंदर गया। परिवार में कोई नहीं था। उसने फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक वह दफ्तर नहीं पहुंचा तो उसके साथियों ने फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले घर गए तो अंदर शव लटका था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में सतनाम ने अपनी मौत का कारण मानसिक परेशानी को बताया है। 
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में किशोरी ने लगाया फंदा
उधर, बस्ती जोधेवाल के ग्रीन सिटी इलाके में रहने वाली किशोरी ने रविवार देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके पिता उसे बुलाने कमरे में गए। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर शव लटका मिला। सूचना पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। 

उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना जोधेवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गोल्डी विर्दी ने बताया कि किशोरी इलाके में स्थित निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। परिवार वालों के पास बैठे-बैठे वह देर शाम अपने कमरे में चली गई। काफी समय तक वह नीचे नहीं आई। उसके पिता उसे बुलाने गए तो अंदर से दरवाजा बंद था। परिवार वालों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटका मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें