12 लाख 80 हजार नशीले गोलियों समेत 5 काबू
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। समाज को नशा मुक्त और ड्रग विरुद्ध चलाई विशेष मुहिम के अंतर्गत और लोकसभा मतदान-2019 के मद्देनजर जिला पुलिस की तरफ से 12
लाख 80 हजार 600 नशीली गोलियों की खेप बरामद की गई है। इस संबंधित इंस्पेक्टर जनरल पुलिस बठिंडा रेंज बठिंडा एमएफ फारूकी ने कहा कि एसएसपी मानसा गुलनीत सिंह खुराना की निगरानी में इन नशीली गोलियों को बरामद करके पकड़े गए 5 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सरदूलगढ़ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशो के तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
आईजी एमएफ फारूकी ने पत्रकारों को बताया कि साधु सिंह निवासी सरदूलगढ़, रूबी सिंह, निरभै सिंह निवासी रोड़ी हाल मंडली भूंदड़ और अमित चावला निवासी दिल्ली को गिरफ्तार करके उनसे मौके पर ही 3,54,000 नशीले गोलियां बरामद की गई। उनके पास से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर वेद प्रकाश निवासी नई दिल्ली से 9,26,600 गोलियों की ओर बरामदगी की गई। इस मौके एसपी गुरदीप सिंह सोही, डीएसपी बठिंडा जसपाल सिंह, डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव गोयल और एएसपी अंकुर गुप्ता मौजूद थे।