फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के क ारण व्यक्ति ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डिविजन तीन के इलाके अहाता मोहम्मद ताहिर में रहने वाले राजिंदर कुमार (41) ने सोमवार की रात को अपने घर में फंदा लगा लिया। घटना का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी और बेटी काम से लौटी। राजिंदर का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार राजिंदर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिस कारण उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हजूर लाल ने बताया कि राजिंदर कुमार सिलाई मशीन रिपेयर करने का काम करता था। वह मूल रुप से कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी स्थित गांव आलीकलां का रहने वाला था। यहां वह पिछले काफी समय से रह रहा था। कुछ समय से राजिंदर का काम बिल्कुल बंद पड़ा था। घर का गुजारा मुश्किल हो गया था। उसकी पत्नी और बेटी लोगों के घरों में काम करने लग गई थी। सोमवार की रात को उसकी पत्नी रीतू बेटी के साथ काम पर गई हुई थी। पीछे से राजिंदर घर पर अकेला था। उसने घर में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। जब रात को रीतू और उसकी बेटी लौटी तो राजिंदर का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। एसआई हजूर लाल ने बताया कि जांच के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें