फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोसी व पुलिस पर फायरिंग करने वाला दंपति साथी के गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी और पुलिस पर फायरिंग करने वाले दंपति गिरफ्तार
विज्ञापन

दो साथी फ रार, पुलिस ने दर्ज किया इरादा-ए-कत्ल का मामला
अमर उजालाब्यूरो
संगरूर। अपने पड़ोसी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करके फरार हुए दंपति को उनके एक साथी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकारवार्ता में एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि विगत 23 दिसंबर की रात गांव महलां की भंगुआं पत्ती में किराए के मकान में रहने वाले कर्मजीत सिंह उर्फ काली और उसकी पत्नी प्रभजीत कौर का अपने पड़ोसी जगतार सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान शराब के नशे में कर्मजीत काली ने जगतार सिंह पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी फरार हो गए। इसी बीच रास्ते में गांव महलां में ही कर्मजीत सिंह और उसकी पत्नी प्रभजीत कौर ने बाइक सवार अंतरजामी निवासी खड़ियाल रोड महलां को घेरकर बाइक छीन फरार हो गए। थाना छाजली पुलिस ने जगतार सिंह के बयान पर 24 दिसंबर को कर्मजीत सिंह उर्फ काली और उसकी पत्नी प्रभजीत कौर के खिलाफ इरादा कत्ल समेत दो मामले दर्ज किए थे। इसके बाद सात जनवरी को महलां-नागरी रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से बाइक सवार कर्मजीत सिंह उर्फ काली निवासी बीहला जिला बरनाला, हरप्रीत सिंह निवासी गालबिया कोठे कुलार खुर्द थाना सदर संगरूर और सुखप्रीतसिंह निवासी नागरी को रुकने का इशारा किया। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे तो बाइक स्लिप होकर गिर गई। जैसे ही पुलिस इनकी तरफ बढ़ी तो इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने मौड़ां-नागरी रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार कर्मजीत सिंह उर्फ काली, उसकी पत्नी प्रभजीत कौर और जगदीप सिंह निवासी अकलियां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस बराम दकिए हैं। मामले में नामजद हरप्रीत सिंह और सुखप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

-------------------------
फोटो:12एसजीआरपी01:संगरूरमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी डा. संदीप गर्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें