फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में दो युवाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। जिले में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों का शव मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। एक युवक की मौत चिट्टे की ओवरडोज से बताई जा रही है। दूसरे युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को ताजपुर रोड पर एक युवक का शव पड़ा था। उसकी पहचान टिब्बा रोड निवासी नगिंदर (30) के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में टिब्बा रोड पर एक अन्य युवक का शव पड़ा था। उसकी पहचान अमित कुमार निवासी सुभाष नगर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। थाना टिब्बा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें