फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वर्करों के साथ की बहस फिर रेस्तरा मालिक को पीट कर लूटे 27 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्तरा संचालक को पीट लूटे 27 हजार
विज्ञापन

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थाना डिवीजन पांच की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रेस्तरां में खाना खा रहे कुछ युवकों ने दो दिन पहले मालिक के साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी में रखे 27 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। रेस्तरां मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने रेस्तरा संचालक माडल ग्राम निवासी राजिंदर पाल सिंह की शिकायत पर गगन सैणी, परमिंदर और चार अन्य के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस की गई राजिंदर पाल सिंह की शिकायत के मुताबिक उसके दो रेस्तरां है। एक सराभा नगर में पीके टुन्न तो दूसरा घंटाघर के पास है। दो दिन पहले वह सराभा नगर स्थित रेस्तरां में बैठा था। इसी दौरान उसे दूसरे रेस्तरां से फोन आया कि कुछ युवक वर्करों के साथ बहस कर रहे है। ज्यादा मामला बिगड़ने का पता चलने पर वह खुद दूसरे रेस्तरां चला गया। राजिंदर पाल ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो आरोपी उसके साथ ही बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी की चाबी छीन ली। आरोपियों ने गाड़ी में पड़े करीब 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली और उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी कांस्टेबल गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें