फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ एक लाख की चोरी

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के अस्पताल गली स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा समान। - फोटो : mau
विज्ञापन
मधुबन  थाना क्षेत्र के पीएचसी के पास में रविवार की शाम एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी रविवार रात करीब नौ बजे हुई। घटना के समय गृहस्वामी प्रेमचंद्र अपनी पत्नी सहित किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर मकान से दस हजार रुपये नगदी समेत एक लाख रुपये कीमत के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


प्रेमचंद गुप्ता पुत्र फेंकू निवासी भटिया की कस्बे के तहसील गली के सामने रहता है। प्रेमचंद अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह पूर्व मध्य प्रदेश के भोपाल में रिश्तेदारी गया हुआ है। इस समय घर पर उसकी दो बेटियां प्रीति गुप्ता व शालिनी गुप्ता रह रही है। रविवार शाम को दोनों बगल में अपने रिश्तेदार रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के यहां चली गयीं। रामेश्वर प्रसाद गुप्ता प्रेमचंद के घर करीब नौ बजे गए तो घर का ताला टूटा देखा। अन्दर जाने पर बाक्स और अन्य घरेलू सामान गायब थे।

रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को सूचना दिया। लेकिन पुलिस सोमवार सुबह 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची। गृह स्वामी की बेटी प्रीति ने बताया कि बक्से में रखे 10 हजार नगदी समेत एक लाख के आभूषण चोर चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें