फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीडिता ने थाना प्रभारी पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने कहा-थाना प्रभारी कह रहे रुपये ले लो और चुप हो जाओ
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के थाना नेहियांवाला के तहत एक गांव में युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह पर शनिवार को बठिंडा प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि थाना प्रभारी आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें कह रहा कि तुम पैसे ले लो। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ वारदात हुए एक माह हो गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले मोबाइल से उसका संपर्क गांव किली निहाल सिंह वाला जिला बठिंडा निवासी गुरदर्शन सिंह और जिंदा सिंह से हुआ। इस दौरान युवक गुरदर्शन सिंह ने उससे शादी करने को कहा, जिस पर उसने कहा कि वह अपने परिवार वालों से बात करेगी। पीड़िता ने बताया कि 7 दिसंबर 2018 को गुरदर्शन सिंह अपने दोस्त जिंदा सिंह के साथ उसके घर आया और उसे बहाने से अपनी सफेद रंग की गाड़ी में बिठाकर गांव किली निहाल सिंह वाला में ले गया। जहां दोनों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक देकर उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया। जब उसको होश आया तो वह कोठी के कमरे में थी। घटना के बाद दोनों उसे धमकियां देते हुए गांव के बस स्टैंड पर छोड़ गए। इसके बारे में उसने अपने परिजनों को बताया तो उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पहले दिन से ही थाना नेहियांवाला प्रभारी अंग्रेज सिंह उसकी शिकायत को टाल रहा था और एक दिन तो थाना प्रभारी ने उसे कहा कि तुम पैसे ले लो और कार्रवाई मत करवाओ। पीड़िता ने कहा कि 17 जनवरी को पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया लेकिन दोनों आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में जब थाना नेहियांवाला प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह से बात की तो उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए फोन काट दिया। इस मामले में एसएसपी नानक सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें