पनवाड़ी (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम रिछा में एक घर में चोरी की नीयत से घुसकर पलंग के नीचे छिपे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में यूपी 100 गाड़ी बुलाकर बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम बबलू निवासी कछवाह कोतवाली राठ बताया।
ग्राम रिछा निवासी जयपाल सिंह परिवार के साथ अपने घर पर था। देर शाम को ही मौका पर एक बदमाश उसके घर में घुस गया और पलंग के नीचे छिपकर बैठ गया। देर शाम को जयपाल की पत्नी ने अपने बेटे को डांट दिया, जिससे नाराज होकर उसका बेटा भी पलंग के नीचे छिप गया। जहां पर पहले से छिपे बदमाश को देखकर बालक डर गया और उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे परिवार के लोग और ग्रामीण एकजुट हो गए।
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया और यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को कब्जे में लेकर थाना पनवाड़ी पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने बदमाश से पूछतांछ की और मुकदमा दर्ज किया। इंचार्ज थानाध्यक्ष पनवाड़ी अशोक कुमार सिंह सेंगर का कहना है कि बदमाश चोरी करते नहीं पाया गया। फिर भी कार्रवाई की जाएगी।
चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश को दबोचा
-शाम से ही घर में घुसकर बेड के नीचे छिप गया था बदमाश