फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खेल रहे छह साल के बच्चे को रंजिशन किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी ने छह वर्ष के बच्चे को किया अगवा
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चों को सकुशल मुक्त कराया
पत्नी के छोड़कर जाने का जिम्मेदार बच्चे की मां को समझता था
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दशमेश नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले छह वर्ष के बच्चे किशन कुमार को अगवा कर लिया। आरोपी अपनी पत्नी के उसे छोड़ कर जाने का जिम्मेदार बच्चे मां को समझता था। पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार बच्चा बरामद कर लिया।
पुलिस ने दशमेश नगर निवासी सुभाष की शिकायत पर उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी रवि कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। सुभाष कुमार की शिकायत के मुताबिक वह और उसकी पत्नी इलाके की ही एक फैक्टरी में काम करते है। उनका छह वर्ष का बेटा किशन कुमार उनके काम पर जाने के बाद घर में अकेला ही होता है। उन्होंने घर में एक फोन भी रखा था। सोमवार को वह अपने काम पर गए हुए थ। आरोपी ने उनके बच्चे को घर से अगवा कर लिया और अपने साथ ले गया। जाते हुए आरोपी ने घर में रखा फोन भी उठा लिया। जब वह घर आए तो बच्चा गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फोन देखा तो वह भी गायब था। सुभाष ने मोबाइल पर काल की रवि ने उसे धमकाया कि उसका बच्चा वह अगवा कर ले जा रहा है। उसकी पत्नी की वजह से उसे उसकी पत्नी छोड़ कर चली गई। जब उसकी पत्नी घर आ जाएगी तो वह उसे छोड़ देगा। सुभाष ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें