फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीनगर में नशीली दवाइयों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दुकानदार से 1152 कैप्सूल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
ड्रग इंस्पेक्टर, एसआईयू और सुरक्षा शाखा पांवटा की संयुक्त टीम ने देवीनगर में छापेमारी की। इस दौरान नशीले कैप्सूल की खेप बरामद की गई। आरोप है कि दुकानदार युवाओं को नशीले कैप्सूल भी बेचता था।

पुख्ता सूचना जुटाने के बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान मामले की जांच में जुट गए हैं। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। देवीनगर में एक दुकानदार अवैध नशे का कारोबार में संलिप्त था। उसकी दुकान एक निजी स्कूल से करीब 30 मीटर की दूरी पर है। टीम ने किराना की दुकान चलाने वाले जसवंत सिंह पुत्र राम किशन की दुकान में टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान दुकान से 1152 कैप्सूल बरामद हुए। टीम ने दवाइयों के बारे में दस्तावेज और बिल मांगे। लेकिन आरोपी के पास कोई बिल और दस्तावेज नहीं मिले। टीम की मानें तो मौके पर मिले कैप्सूल को डॉक्टर विशेष दवा के रूप में काफी कम ही लिखते हैं। इन कैप्सूल के अत्यधिक सेवन से मौत तक हो सकती है। क्षेत्र में पहले भी नशीली दवाइयों की बिक्री की पुलिस को सूचना मिली थी। बताया गया था कि नशीली दवाइयां युवाओं तक पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलने पर सुरक्षा शाखा और पुलिस टीम नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश चौहान ने कहा कि पांवटा के देवीनगर निवासी आरोपी दुकानदार जसवंत सिंह पुत्र राम किशन से 1152 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें