नशीले पदार्थों समेत दो गिरफ्तार
आरोपियों से नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
पुुलिस ने दो लोगों को नशीली गोलियों और अवैध शराब की 118 बोतलों समेत गिरफ्तार किया है। एसपी जांच हरपाल सिंह ने बताया कि थाना बडाली आला सिंह के एएसआई कौर सिंह ने पुलिस टीम समेत गांव भगड़ाना के टी प्वाइंट तिंबरपुर पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान कथित आरोपी पंकज कुमार उर्फ राजू निवासी गांव ताजपुर थाना बसी पठाना की तलाशी ली गई। इस दौरान उससे नशीली गोलियों के 60 पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
इस तरह सरहिंद पुलिस के हवलदार नाजर सिंह ने पुलिस टीम समेत पुल सानीपुर में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान किसी सूचना पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ सनी निवासी रेलवे रोड हमायूंपुर सरहिंद और लक्की मूंगा निवासी रेलवे रोड हमायूंपुर सरहिंद जैन कार पर आ रहे थे। तलाशी के दौरान उनसे 84 बोतलों शराब देसी मार्का मोटा संतरा फार सेल इन पंजाब और 34 बोतल देसी मार्का संतरा फार सेल इन चंडीगढ़ बरामद की गई। पुलिस ने लक्की मूंगा गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कथित आरोपी दीपक कुमार पुलिस टीम को देख भाग गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।