फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से हथियार और चोरी की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सीआईए टू की पुलिस ने ताजपुर रोड से लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, दस कारतूस, तेजधार हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना डिविजन सात की पुलिस ने शहीद करनैल सिंह नगर निवासी दविंदर सिंह, कुरुक्षेत्र के गांव डेरा चीड़ा निवासी प्रभदीप सिंह और फिल्लौर के रविदासपुरा निवासी नरिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को तीन दिनों के रिमांड पर भेज दिया है।
जांच अधिकारी बूटा सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने ताजपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट करने के आदी हैं। वे हथियार के बल पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने छापामारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बाइक के बारे में पूछा तो पता चला कि आरोपियों के पास बाइक चोरी की है। उन्होंने उस पर जाली नंबर लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी सूबे के अलग-अलग जिलों में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने अब तक करीब 18 वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने एक साल पहले बस्ती जोधेवाल इलाके में एक व्यक्ति से एक लाख और दूसरे से पांच हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें