फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड से लोहे की चादरें उतार कर जा रहे थे बेचने, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मोहल्ले में लगे लोहे के शेड से चादरें चोरी कर टेंपों में लोड कर बेचने जा रहे चार आरोपियों को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को चांद सिनेमा के पास नाकाबंदी के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला टेंपो और लोहे की चादरें बरामद की है। पुलिस ने बसंत नगर निवासी सरप्रीत सिंह, बलवीर सिंह, मनीश कुमार और राजन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपियों ने दो दिन पहले किला मोहल्ला इलाके से शेड पर लगी लोहे की चादरें चोरी कर ली थी। वह उसे बेचने की फिराक में है और उन्होंने चादरें टेंपो में लोडकर चांद सिनेमा के पास रखा है। आरोपी चादरें बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां छापामारी की और आरोपियों को वहां से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सामान बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके पिछले रिकार्ड का पता लगा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के साथ गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और वह चोरी की चादरें किस व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें