फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ो की अश्लील वीडियो बना करते थे ब्लैकमेल, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल, लूटा था स्कूटर और नकदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रेमी जोड़ों का अश्लील वीडियो बनाने और हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गांव खेड़ी के पास ही नाकाबंदी के दौरान दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ सुरिंदर सिंह का स्कूटर और नकदी बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक फोन बरामद किया है। इसमें कई प्रेमी जोड़ों की अश्लील वीडियो भी है। पुलिस ने इस मामले में गांव साइयां खुर्द निवासी गुरप्रीत सिंह, उसके भाई इंद्रजीत सिंह और गांव बल के रहने वाले निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सुरिंदर सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपने स्कूटर पर सवार होकर सात जुलाई को गांव खेड़ी के पास से जा रहा था। आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो उसे रोक लिया। हथियार के बल पर आरोपियों ने उसका स्कूटर और उसके पास रखी नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। चौकी ललतों कलां के इंचार्ज अश्वनी कुमार को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में घूम रहे हैं तो पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से फोन बरामद किया तो उसमें काफी अश्लील वीडियो थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी प्रेमी जोड़ों का वीडियो बना लेते थे। उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ लेते थे और उन्हें बोल देते थे कि वह वीडियो डिलीट कर देंगे लेकिन आरोपी वीडियो डिलीट नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के मोबाइल से कई तरह की वीडियो मिली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें