फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच मुन्ना बजरंगी बागपत रवाना-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------

कड़ी सुरक्षा में मुन्ना बजरंगी को बागपत भेजा
पुलिस ने जेल में भेजी थी तलब
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। माफिया मुन्ना बजरंगी को बागपत कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एंबुलेंस से भेजा गया। पिछले वर्ष मुन्ना बजरंगी पर पूर्व विधायक और उसके भाई को धमकाने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। इसके चलते रविवार को जेल के बाहर काफी भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

बड़ौत के पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से 22 सितंबर 2017 को फोन पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। बागपत की कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस की छानबीन में लखनऊ के सुल्तान अली और झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया था। प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इस समय मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद है। पिछले सप्ताह बागपत की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में झांसी जेल में तलबी भेजी थी, ताकि मुन्ना बजरंगी को कोर्ट में पेश किया जा सके। अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुन्ना बजरंगी को बागपत रवाना किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जेल के बाहर कई थानों की पुलिस भी तैनात रही। वहीं, बागपत रवाना होने से पहले मुन्ना बजरंगी का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें