फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों को बंधक बना फैक्ट्रियों से करते थे धागा चोरी, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्रियों से धागा लूटने में सात गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से तीन हजार किलो धागा और हथियार बरामद
गिरोह के तीन सदस्य फरार, तलाश में पुलिस कर रही है छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर बड़ी फैक्ट्रियों के चौकीदारों को बंधक बना धागा लूटने वाले गिरोह के सात सदस्यों को सीआईए वन की पुलिस ने सीड़ा रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन हजार किलो धागा, एक छोटा हाथी वाहन, तेजधार हथियार व अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले में थाना मेहरबान के अंदर टिब्बा रोड स्थित न्यू प्रीत नगर के रहने वाले गिरोह के सरगना साजमी, मोहम्मद अफजल, टिब्बा रोड गुलाबी बाग निवासी नद्दीम, टिब्बा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी मोहम्मद सोनू उर्फ सोनू, मोहम्मद मुबारक, टिब्बा रोड मायापुरी के रहने वाले दीपक शर्मा उर्फ रींकू व गुरमीत सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के फरार सदस्य गुलाबी बाग निवासी आरिफ मोहम्मद, गोबिंद सिंह नगर निवासी सलीम बग्गर व मोहम्मद गुलजार की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी उत्तरप्रदेश से सहारनपुर और जालंधर के नकोदर एरिया के रहने वाले है। पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर फैक्ट्रियों के मजदूरों को बंधक बना लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छोटा हाथी वाहन में धागा लोड कर जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल तीन हजार किलो धागा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह के सरगना साजमी और अफजल के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। अदालत से जमानत मिलने के बाद से ही आरोपी दोबारा पेशी पर नहीं गए। इस पर अदालत ने आरोपियों को भगोड़ा करार दे दिया था। आरोपियों के गिरफ्तार होने पर 13 के करीब मामले हल हो चुके हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया वारदात में आरोपी आरिफ मोहम्मद अपनी महिंद्रा पिकअप गाड़ी और आरोपी सलीम बग्गर अपनी आई 20 गाड़ी भी इस्तेमाल करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें