फगवाड़ा में हुए पथराव के बाद हिन्दू नेता राजीव टंडन को घर में किया नजरबंद
शनिवार की सुबह फगवाड़ा रवाना होने से पहले ही पुलिस घर के बाहर की कड़ी सुरक्षा
राजीव टंडन और उनके परिवार की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फगवाड़ा में शुक्रवार की रात को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद शिवसैनिक और दलित समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जामकर पथराव में कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की अगवाई में शनिवार की सुबह कुछ लोग फगवाड़ा के लिए रवाना होने लगे थे, लेकिन उससे पहले ही थाना डिविजन चार के अधीन आती चौकी जगतपुरी की पुलिस ने शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन को घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने राजीव टंडन को कहीं भी जाने नहीं दिया और घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी। शिवसैनिकों ने इसका विरोध किया, लेकिन राजीव टंडन ने सभी को समझा दिया।
शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने बताया सुप्रीमकोर्ट के एससी, एसटी एक्ट में बदलाव के आदेशों के बाद दलित समाज द्वारा 2 अप्रैल को बंद की काल के बाद स्वर्णो का 10 अप्रैल बन्द की काल के बाद जरनल व दलित समाज मे कही न कही आपस मे तनातनी फैली हुई है। फगवाड़ा में शुक्रवार की सुबह शिवसेना नेता पर कुछ लोगों ने सैर करने के दौरान हमला कर दिया और रात को दलित समाज की तरफ से शुक्रवाररात भी शिवसेना नेताओं पर हमला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा से फोन आने के बाद वह अपने साथियों के साथ शनिवार की सुबह फगवाड़ा के लिए निकलने लगे थे कि पुलिस ने पहले ही उनके घर के बाहर कड़ी सुरक्षा कर दी। जब वह बाहर निकले तो उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया। पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया। उन्हें कहीं भी आने जाने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस की तरफ से राजीव टंडन के घर के आस-पास भी कड़े सुरक्षा के प्रबंध कर दिए गए और उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी। इस मौके पर जिला चेयरमैन प्रिंस शर्मा, रोहित जोशी, सनी कालिया, सन्नी मेहता, दीपक शर्मा, सन्नी मदान, संदीप थापर, भानु प्रताप सिंह राज पुरोहित भी मौजूद थे।