फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे और बाइक लूटने के लिए की थी राकेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे और बाइक लूटने के लिए की थी राकेश की हत्या
विज्ञापन

मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने के बाद फेंक दिया था नहर में
लूटपाट की वारदात को अंजाम के आरोप में सीआईए की पुलिस ने किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में सीआईए वन द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पैसे और बाइक लूटने के लिए राकेश की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने राकेश की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने राकेश के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए डेहलों के गांव घवद्दी के रहने वाले प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप, गांव खानपुर के रहने वाले मानत अली उर्फ नवी और गांव रुड़का के रहने वाले जसकरण दीप सिंह उर्फ काका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम गगनअजीत सिंह ने बताया कि गांव सरीह में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के आदी है और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि 25 मार्च को आरोपी गांव खानपुर नहर के पास लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए गए थे। वहां राकेश अपने बाइक के साथ खड़ा हुआ था। आरोपियों ने हथियारों के नोक पर उससे मोबाइल फोन और कुछ पैसे लूट लिए। आरोपी उससे बाइक लूट रहे थे तो उसने इसका विरोध किया। आरोपियों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसे नहर में फेंक दिया। राकेश तैर कर दूसरी तरफ से चला गया तो आरोपी उस तरफ गए और उसे बुरी तरह से पीट कर नहर में फेंक दिया। डूबने की वजह से राकेश की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को शव मिला तो पुलिस ने अज्ञात लोगो ंके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपियों के कब्जे से हथियार और वारदात के समय इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें