फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में 4 ने मौत को गले लगाया, दो ट्रेन के आगे कूदे तो दो ने लगा ली फांसी

Sat, 17 Feb 2018 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
लगा लिया फंदा
विज्ञापन
बठिंडा में चार युवाओं ने खुदकुशी कर ली । दो ने ट्रेन आगे कूदकर जान दे दी और दो युवकों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मृतकों की पहचान जसवीर सिंह (28)) निवासी मुक्तसर, गगनदीप सिंह (22) गुरू की नगरी बठिंडा, र्स्वणजीत सिंह (23) निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा, जसवीर सिंह (28) निवासी गोपाल नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। पोस्टमार्टम के लिए तीन शव सहारा जनसेवा और एक शव नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया ।
विज्ञापन


सहारा जनसेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम में शुक्रवार देर रात सूचना आई थी कि बठिंडा-अंबाला रेलवे लाइन पर एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह निवासी गुरू की नगरी बठिंडा के तौर पर हुई। वह मानसिक तौर पर परेशान था। इसके बाद शनिवार सुबह सूचना मिली कि गांव पथराला स्थित रेलवे लाइन पर मुक्तसर निवासी जसवीर सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

जसवीर दुकान में घाटा होने के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहता था। रेलवे पुलिस के अधिकारी सोदागर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। इसी तरह गोयल ने बताया कि शनिवार को संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि अमरपुरा बस्ती बठिंडा निवासी र्स्वणजीत सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को वर्धमान चौकी पुलिस की हाजिरी में पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले युवक की बहन ने किसी अन्य बिरादरी के युवक से शादी कर ली थी। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। वर्धमान पुलिस चौकी प्रभारी हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

नौजवान वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि गोपाल नगर निवासी जसबीर सिंह ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर संस्था के सदस्य तरसेम गर्ग व सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। जसबीर का शव घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे के साथ दुपट्टे से लटक रहा था। जसबीर बिजली का काम करता था। घटना के समय पत्नी मायके गई थी। मां, छोटा भाईनीचे वाले कमरे में मौजूद थे और पिता किसी काम से बाहर गया था।

घटना का पता उस समय पता चला जब जसवीर सिंह का छोटा भाई उसे खाना खाने के लिए बुलाने के लिए उसके कमरे में गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें