फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मारपीट करने के आरोप में पति पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को पीटने के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन

मानसा। स्थानीय अदालत में चल रहे पति-पत्नी के झगड़े में पेशी पर आए पति पर ससुराल जाकर अपनी ही पत्नी से मारपीट करने के आरोप में थाना सिटी मानसा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चरनजीत कौर निवासी मानसा का विवाह रणजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह गांव शेरों, जिला संगरूर के साथ करीब 6 साल पहले हुआ था। इसके बाद आपसी तालमेल न बनने के कारण घर में तकरारबाजी रहने लगी। इसके चलते विवाहिता चरनजीत कौर अपने मायके घर आ गई। अदालत में खर्च का केस मानसा की अदालत में कर दिया। इसकी बीते दिनों अदालत में पेशी थी। इस दौरान रणजीत सिंह ने ससुराल घर जाकर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट का शिकार हुई चरनजीत कौर ने पुलिस को शिकायत की। इस पर सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने उसके पति रणजीत सिंह निवासी गांव शेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें