नशे की गोलियों और टीके साथ दो गिरफ्तार
सरदूलगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई नशा विरोधी मुहिम के तहत मानसा के नवनियुक्त एसएसपी के आदेशानुसार नशे को खत्म करने के लिए मुहिम चलाई गई है। इसके तहत सरदूलगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान गांव आहलूपुर में बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और टीके बरामद किए गए हैं।
सब डिवीजन सरदूलगढ़ के डीएसपी संजीव गोयल ने बताया कि थाना सरदूलगढ़ की पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। जब पुलिस पार्टी गांव आहलूपुर में पहुंची तो हरियाणा की तरफ से एक कार आ रही थी। जब पुलिस पार्टी ने कार को रोका तो उसमें तीन लोग सवार थे। इसमें से एक फरार हो गया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 99 हजार नशे की गोलियां और 1850 नशे के टीके बरामद किए गए। पुलिस ने कार समेत दो लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान दमन राम, तलविंदर राम के तौर पर हुई है। फरार व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है जो कि आरोपियों का पिता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।