फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक से 610 लीटर डीजल बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा मालिक से 610 लीटर डीजल बरामद, मामला दर्ज
विज्ञापन

ढाबे पर आने वाली गाड़ियों से करते थे तेल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद-पटियाला रोड स्थित गांव जख्वाली के पास जमींदारा ढाबा मालिक समेत उसके एक ड्राइवर को तेल चोरी मामले में नामजद किया गया है। वह ढाबे पर आने वाले वाहनों से तेल निकालते थे। उनकी पहचान ढाबा मालिक जसपाल सिंह निवासी गांव गुणिया माजरा और ड्राइवर गुरदीप सिंह निवासी गांव सूरल कलां जिला पटियाला थाना मूलेपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 610 लीटर डीजल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना मूलेपुर के एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ढाबे पर अक्सर रुकने वाली गाड़ियों से ढाबा मालिक तेल चोरी करते हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक ट्रैप लगाया था। उसमें सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। एसएचओ ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया गया था। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए नाभा जेल भेज दिया गया। दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-02जीबीजीपी07- फतेहगढ़ साहिब की मूलेपुर पुलिस द्वारा ढाबा मालिक व उसके साथी से बरामद 610 लीटर डीजल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें