फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइक सवारों ने अकाली दल के पूर्व ब्लाक समिति सदस्य पर दागी गोलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने अकाली नेता को मारी 3 गोलियां
विज्ञापन

घायल पूर्व ब्लाक समिति सदस्य डीएमसी अस्पताल में दाखिल
दो के खिलाफ केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव ललतों कलां में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने अकाली दल के पूर्व ब्लाक समिति सदस्य मनजिंदर सिंह को गोली मार दी। तीन गोलियां दागने के आरोपी फरार हो गए। गांव के सरपंच जगविंदर सिंह ने उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल कया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सुरजीत सिंह की शिकायत पर ललतों कलां के ही परमिंदर सिंह और एक अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सुरजीत सिंह की शिकायत के मुताबिक वह अपने दफ्तर में बैठा हुआ था। इस दौरान उसके दफ्तर के आगे से फाच्यूर्नर कार निकली, जिसमें तरलोचन सिंह, सुखदीप, परमिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, गुरमीत सिंह और जसजीत सिंह सवार थे। वह उसे देखते हुए आगे निकल गए। वह गांव ललतों कलां के सरपंच जगविंदर सिंह के घर जा रहा था। कुछ समय बाद मनजिंदर सिंह भी अपनी कार में सवार होकर सरपंच जगविंदर सिंह के घर के बाहर आ गया। दोनों को इकट्ठे ही किसी काम से जाना था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और मनजिंदर की कार का शीशा खटखटाया। मनजिंदर ने सीसा नीचे किया तो आरोपियों ने उस पर गोलियां दाग दी। एक गोली मनजिंदर के मुंह पर लगी, एक छाती और तीसरी पेट में लगी। जाते हुए हमलावर हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुन सरपंच बाहर निकले और उन्होंने मनजिंदर की कार में ही उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। सुरजीत सिंह के मुताबिक पीछे बैठा आरोपी परमिंदर सिंह था, बाइक चला रहे युवक को वह नहीं देख पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कुछ भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। एडीसीपी सुरिंदल लांबा ने बताया मनजिंदर पर गोलियां चलाने वालों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सुरजीत सिंह के मुताबिक बाइक के पीछे बैठा आरोपी परमिंदर सिंह है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह ने फाच्यूर्नर कार में सवार जिन लोगों के नाम लिखवाए है, वह भी अभी संदिग्ध है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें