फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने दिन दिहाड़े स्क्रैप कारोबारी से लूटे दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप कारोबारी से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

बाइक भी ले गए लुटेरे, पेट पर चाकू रख दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के लोगों के लिए आतंक बन चुके बाइक सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने दिन दिहाड़े वारदात करनी शुरु कर दी है। पुलिस इन लुटेरा गिरोह पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। बाइक सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों नेस डाबा इलाके में स्क्रैप कारोबारी के पेट पर चाकू रख उससे दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और बाइक लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना डाबा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढोलेवाल चौक के पास रहने वाले दीपक वर्मा ने बताया कि उसका चीमा चौक के पास स्क्रैप का कारोबार है। उसे किसी ने बताया कि गांव जसपाल बांगड़ स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कुछ स्क्रैप पड़ा है। इसलिए वह स्क्रैप देखने के लिए अपनी बाइक पर गया था। जब स्क्रैप देखने के बाद सिधंवा नहर से जा रहा था तो कच्चे रास्ते पर उसे दो बाइक सवारों ने रोक लिया। जिसमें से एक युवक ने उसके पेट पर चाकू रख दिया और दूसरे ने उसकी तलाशी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी जेब से 10 हजार रुपए, एक मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके बाइक पर चाबी ली और दोनों आरोपी कैश, मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। दीपक वर्मा का कहना है कि उसने शोर मचाया। लेकिर आसपास सुनसान इलाका होने के कारण कोई भी नहीं था। इस बीच आरोपी भाग गए। फिर वह पैदल ही काफी दूर तक गया और राहगीर की मदद से थाने तक पहुंचा और शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें