फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा अनुयायी महिंदरपाल बिट्टू का पुलिस रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


डेरा अनुयायी महिंदरपाल बिट्टू का पुलिस रिमांड बढ़ा
संगरूर के महिंदर कुमार समेत तीन को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच के करीब साढ़े तीन माह पहले अपने आवास के जूते वाले स्टोर से श्री गुरु नानक देव जी की जन्मसाखी की पौथी और 32 बोर रिवाल्वर के 28 खाली कारतूस बरामद होने के मामले में रिमांड पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा की प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू व उनके दो साथियों सुखजिंदर सिंह सन्नी कंडा व शक्ति सिंह को वीरवार को यहां जेएमआईसी की अदालत में पेश किया गया। पुलिस के आग्रह पर अदालत ने महिंदरपाल बिट्टू के पुलिस रिमांड में एक दिन की बढ़ोतरी कर दी, जबकि बाकी दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसी केस में पुलिस ने एक दिन पहले डेरा की प्रांतीय कमेटी के सदस्य व संगरूर निवासी महिंदर कुमार इंसा को भी गिरफ्तार किया था, वीरवार को अदालत में पेशी के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने 1 अक्टूबर को नाभा जेल में बंद महिंदरपाल बिट्टू व उनके दो साथियों सुखजिंदर सिंह सन्नी व शक्ति को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर 13 जून को कोटकपूरा में दर्ज केस में गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने पर वीरवार को पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि उक्त डेरा प्रेमियों ने पंजाब का माहौल खराब करने की मंशा से एक कुर्बानी गैंग बनाया गया था जिसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए उनसे और पूछताछ की जानी है। साथ ही पुलिस ने बिट्टू के घर से बरामद खाली रौंद, उनके बैंक खातों में आए रुपये समेत अन्य अहम दस्तावेजों की बरामदगी के लिए और पुलिस रिमांड की मांग रखी लेकिन अदालत ने महज बिट्टू के रिमांड में एक दिन की बढ़ोतरी की। जबकि एक दिन पहले गिरफ्तार चौथे आरोपी महिंदर कुमार संगरूर समेत सुखजिंदर सिंह सन्नी कंडा व शक्ति सिंह को जेल भेजने का आदेश सुनाया। बता दें कि बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीबीआई को जांच रिपोर्ट सौंपने से पहले एसआईटी को अपनी पड़ताल के दौरान 13 जून 2018 को महिंदरपाल बिट्टू के घर से पुराने जूते व कबाड़ वाले स्टोर से श्री गुरु नानक देव की जन्मसाखी की पोथी के अलावा 32 बोर रिवाल्वर के 28 खाली कारतूस भी मिले थे, जिसके आधार पर थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


फोटो 04एफआरडीपी01
फरीदकोट की अदालत में पेशी के दौरान डेरा अनुयायी महिंदरपाल बिट्टू व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें