फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने राहगीर से हथियार के बल पर लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी की पहचान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फोकल प्वाइंट इलाके में हथियारबंद दो युवक राहगीर से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। राहगीर ने इसकी शिकायत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। थाना फोकल प्बावाइंट की पुलिस ने मामले में दीपक यादव की शिकायत पर बाबा श्रीचंद कालोनी इलाके में रहने वाले गुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दीपक यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक हौजरी फैक्टरी में काम करता है। 27 तारीख की सुबह वह काम पर जा रहा था। रास्ते में उन्हें रिश्तेदार का फोन आया। जब वह मुकेश स्वीट शॉप के पास पहुंचे तो पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। दीपक ने आरोपियों का काफी दूर तक भागकर पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। दीपक ने एक आरोपी की पहचान कर इसकी शिकायत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। जांच अधिकारी प्यारा सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक ने एक आरोपी की पहचान की थी। आरोपी गुरजीत और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें