फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी झगडे से परेशान होकर युवक ने जहर निगल की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन झगडे़ से परेशान हो युवक ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव दयालपुरा की सुरजीतपुरा झुग्गियों में रहने वाले एक युवक ने जमीन झगडे़ से परेशान हो जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान शिंदरपाल सिंह के तौर पर हुई है। थाना दयालपुरा पुलिस ने मृतक के पिता मेजर सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला बलवीर कौर, जसवंत सिंह, राज भूपिंदर सिंह निवासी सुरजीतपुरा झुगियां, गुरदीप सिंह और निहाल सिंह निवासी गांव गुरुसर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मेजर सिंह ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपियों के साथ उनका जमीन के लिए बीते काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इसके चलते उक्त आरोपी उनके बेटे शिंदरपाल सिंह को परेशान करते रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों से परेशान होकर ही उनके बेटे ने सोमवार को जहर निगल खुदकुशी कर ली। थाना दयालपुरा के एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। एएसआई ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें