फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को नाजायज हिरासत में रखने पर एडीसीपी 4 सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दो लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में रखने के मामले में पुलिस के अधिकारियों ने महानगर के एडीसीपी 4 पृथीपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई करीब पांच दिन पहले की गई है। इसकी किसी को भनक भी नहीं लगी। अब सारा मामला खुलकर सामने आया है। गौरतलब है कि यह कार्रवाई नाजायज हिरासत में रखे गए व्यक्ति की ओर से अपने एक नेता को फोन करने के बाद पुलिस अधिकारियों के आदेश पर की गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में रखे गए दोनों व्यक्ति एडीसीपी 4 के भी जानकार थे। पुलिस अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों और सरकार को भी इस मामले में सारी बात बता दी है। अब तक उनके स्थान पर किसी को नहीं लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के बाद ही उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी अश्वनी कपूर ने बताया कि नाजायज हिरासत में रखने के मामले में किसी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास जानकारी दी थी। इसके बाद चेक किया गया तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद एडीसीपी 4 को सस्पेंड करने की कार्रवाई भी उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें