फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे 1.10 लाख रुपये, नकाबपोश बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Fri, 17 May 2019 08:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल कपड़ा व्यापारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद में नकाबपोश चार बदमाशों ने एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को बंधक बनाकर न सिर्फ उससे 1.10 लाख की नकदी लूटी, बल्कि जान से मारने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर भी डाल दिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस प्रथम दृष्टता मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। 

विज्ञापन


झबीरन गांव निवासी मो. लताफत त्यागी देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा (बेरियान) में परिवार समेत रहता है। वह रेडीमेड कपड़े का व्यापार करता है। लताफत के मुताबिक दिल्ली से सामान लाने के लिए वह शुक्रवार की सुबह लगभग 3.56 बजे रेलवे स्टेशन जाने को घर से निकला था। करीब 4.10 बजे जब वह रणखंडी रेलवे फाटक से पटरियों के किनारे से होता हुआ स्टेशन की तरफ चला तो झाड़ियों के समीप बैठे बदमाशों में से एक ने उससे बीड़ी मांगी। लेकिन उसने मना कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश उसे खींचकर पास में स्थित एक खंडहर बन चुके स्थल में ले गए। जहां बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से आतंकित कर उसकी जेब में रखी 1.10 लाख की नकदी लूट ली। इतना ही नहीं बदमाश जान से मारने के इरादे से उसे खींचकर रेलवे ट्रैक पर ले आए। इसी छीनाझपटी में उसकी ट्रेन भी छूट गई। 

आरोप है कि बदमाश उसे ट्रैक पर डालकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने पुलिस व परिजनों को मामले की जानकारी दी। सीओ अजेय शर्मा और कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि घटना के समय कोई भी ट्रेन नहीं थी, क्योंकि खतौली व मुजफ्फरनगर के बीच में मेंटीनेंस कार्य चलने के कारण अधिकांश ट्रेन रद्द पड़ी हैं। फिर भी पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें