फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे डबल करके ठगी मारने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे डबल करके ठगी मारने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू
विज्ञापन

तीन लग्जरी गाड़ियां और ठगी के रुपये बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। लोगों को उनके पैसे डबल करके देने का झांसा देकर लाखों की ठगी मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन फरार हैं। पुलिस ने इनसे तीन लग्जरी गाड़ियां और ठगी के रुपये बरामद किए हैं।
डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि थाना छाजली में 19 मार्च को भूषण कुमार निवासी महलां ने कुछ व्यक्तियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था। थाना छाजली के प्रभारी सुरिंदर भल्ला और महलां चौकी के इंचार्ज हीरा सिंह ने इस मामले में दर्शन सिंह निवासी बबैण (हरियाणा) और साहिब सिंह निवासी सुजरा (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे 6 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान इनसे 12 लाख रुपये और बरामद हुए। आरोपियों से स्कॉर्पियो गाड़ी, स्विफ्ट कार और थार जीप भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी जेजी ने कहा कि दोनों ने भूषण कुमार से कहा था कि वह करेंसी बनाते हैं। जो आसानी से बाजार में चल जाती है। भूषण कुमार उनकी बातों में आ गया। उसने उन्हें 80 लाख रुपये डबल करने के लिए दे दिए। इन दोनों के अलावा इनके तीन साथी चतर सिंह निवासी गंदापुर, प्रवीन कुमार और संदीप तीनों निवासी यमुनानगर के रहने वाले हैं। ये अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दर्शन सिंह को हरियाणा पुलिस ने भगौड़ा करार दिया हुआ है। उस पर 17 मामले दर्ज हैं।

फोटो:29एसजीआरपी01: दिड़बा में जानकारी देते हुए डीएसपी विलियम जेजी।

जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें