फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की लड़ाई में गर्भवती महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की लड़ाई में गर्भवतीके पेट पर मारी लात, गर्भपात
विज्ञापन

पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। यहां के अजनाली क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में दो बच्चों की आपसी लड़ाई छुड़वाने गई गर्भवती महिला को कथित तौर पर बेरहमी से पीटने तथा पेट पर लातें मारकर उसका चार महीने का भ्रूण नष्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिनमें नीलम, ज्योति तथा अक्षय कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा-316 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में उपचाराधीन पीड़िता प्रीति (22) पत्नी हरिदास निवासी त्रिलोकपुरी गांव अजनाली ने बताया कि गत 18 अगस्त की दोपहर को उसका पांच साल का बेटा पड़ोस में खेलने चला गया और इसी दौरान पड़ोस के बच्चों से आपसी लड़ाई हो गई। जैसे ही वह बच्चों की लड़ाई छुड़वाने पड़ोस में गई तो वहां दो महिलाओं और एक व्यक्ति ने उसकी जमकर मारपीट की और उसके पेट में कथित तौर पर लात घूंसे मारे जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत खराब होने के चलते डाक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। किंतु, वहां भी डाक्टर मौजूद ना होने के चलते उसे फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में वापस भेज दिया। जहां भी उसका इलाज नहीं हुआ और वह वापस मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में आ गई। जहां डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और महिला के पेट में पल रहा चार महीने का बच्चा नष्ट हो गया। पीड़िता के पारिवारिक सदस्यों ने संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता के ब्यान पर आरोपी पड़ोसियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुुरु कर दी है।
फोटो कैप्शन:20जीबीजीपी05: सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला प्रीति तथा कार्रवाई की मांग करते परिवार के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें