फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोडपति पिता ने तीन साल की बच्चीं का गला घोंट की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के सामने मासूम बेटी को मार डाला
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के दौरान गुस्साए पति ने तीन वर्ष की वंशिका का गला घोट दिया
आसपास के लोगों ने आरोपी पिता को दबोचकर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
कोर्ट रोड स्थित एक घर में दंपति के बीच चल रहे झगडे़ में एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। झगडे़ के दौरान गुस्साए पिता ने पत्नी के सामने ही तीन वर्ष की बच्ची का गला घोटकर हत्या कर दी । पत्नी ने शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी तरुण गोयल को पकड़ कर थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मृतक बच्ची की मां ममता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तरुण गोयल पत्नी ममता पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंधों को लेकर शक करता था। इस शक की बिना पर वह पत्नी को भी पीटता रहता था। बुधवार को भी तरुण व ममता के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान गुस्साए तरुण ने कमरे में बेड पर लेटी तीन वर्षीय बच्ची वंशिका को उठाया और उसका गला घोटकर अपनी पत्नी ममता के सामने ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता ने बताया कि उसने काफी शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग उसका शोर सुनकर उसके घर पहुंचे तब तक उसके पति ने बच्ची वंशिका को मौत के घाट उतार दिया था । मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी तरुण को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस टीम समेत पहुंचे थाना कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक बच्ची की मां ममता की शिकायत पर आरोपी तरुण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें