संगरूर। एक मई को लहरा नहर से मिली दोनों बच्चियों के शवों की पहचान हो गई है। दरअसल, दोनों बच्चियों को उनकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी अभी फरार है।
थाना सिटी लहरा के प्रभारी जगरूप सिंह ने बताया कि सुनाम निवासी महिला जिंदरो उर्फ जिंदो ने पुलिस के पास लिखवाए बयान में बताया कि उसके भाई बावा का विवाह 17 साल पहले चमेला हिसार फाटक नरवाना (हरियाणा की रहने वाली पूजा के साथ हुआ था। उनके चार बच्चे एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। इनमें से एक लड़की अपनी मौसी के यहां और लड़का अपने दादा के घर सुनाम में रहता है। करीब डेढ़ महीना पहले बावा की मौत हो गई थी। बावा की मौत के बाद पूजा अपनी दोनों लड़कियों आठ वर्षीय सीमा और दस वर्षीय रेखा के साथ सुनाम में ही किराए के मकान में रहने लगी। पूजा के अजय नामक व्यक्ति के साथ संबंध थे। वह विवाह करना चाहते थे लेकिन दोनों बच्चियां इसमें बांधा बन रही थीं। लड़कियां उनके विवाह में बाधा बन रही थीं। इस कारण एक मई को सुबह सात बजे के करीब दोनों लड़कियों को मारने के बाद उन्हें लहरा की नहर में फेंक दिया गया। सीमा का शव अलीशेर नहर से बरामद हुआ। रेखा की लाश बोहा-बुढलाडा एरिया में बरामद की गई थी। बयाप के आधार पर पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी अजय अभी फरार है।