पठानकोट। कोटली के रहने वाले निवासी को कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने के आरोप में सदर थाने में बाप-बेटी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एएसआई हेमराज ने बताया कि शिकायतकर्ता कस्तूरी लाल ने बताया कि उनके बेटे विनोद सहगल को कनाडा भेजने के बदले में इन लोगों की ओर से 40 लाख रुपये लिए गए। लेकिन उन्होंने ना तो उसे कनाडा भेजा और ना ही पैसे वापिस लौटा रहे हैं। इस मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर की ओर से की गई इंक्वायरी के बाद शिकायतकर्ता कस्तूरी लाल के बयान के आधार पर रमनप्रीत कौर निवासी कनाडा और उसके पिता दर्शन सिंह निवासी अंबा वाली गली वार्ड नंबर 10 सरहद जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।