फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली तकरार के बाद अपने चाचे पर किया लाठियों से बार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली तकरार में चाचा पर लाठियों से हमला, मौत
विज्ञापन

मामला दर्ज
मानसा। शहर के वार्ड नंबर-25 में एक युवक ने नशे की हालत में मामूली तकरार के बाद अपने चाचा की लाठी मारकर हत्या कर दी। युवक फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। मृतक की पत्नी और बच्चे उस समय रिश्तेदारी में गए हुए थे। थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-25 में बुधवार सुबह नशे की हालत में नौजवान बिल्लू सिंह (25) पुत्र निक्का सिंह का अपने चाचा हंसा सिंह (40) के साथ जायदाद को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में तकरार के बाद बिल्लू सिंह ने नशे की हालत में वहां पर पड़ी लाठी लेकर अपने चाचा से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। शव को सिविल अस्पताल मानसा पहुंचाया गया। थाना सिटी-1 के मुखी अमनदीप सिंह ने बताया कि दोनों में नशे की हालत में किसी बात पर तकरार हुई। मारपीट में हंसा सिंह की जान चली गई। उन्होंने बताया कि मृतक हंसा सिंह के साले विक्की सिंह वासी बरेटा के बयान पर बिल्लू सिंह वासी मानसा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसको जल्द की काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें