फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में चले ईंट पत्थर, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट के विवाद में चले ईंट-पत्थर, नौ घायल
विज्ञापन

पुलिस आई थी समझाने, पुलिस के जाते ही हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। भवानीगढ़ के नजदीकी गांव पन्नवां में प्लाट के विवाद में दो पक्षों के बीच खूब ईंट पत्थर चले। जिससे नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाजके लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। हालांकि झगड़े से पहले पुलिस दोनों पक्षों को समझानेआई थी किंतु पुलिस के जाते ही दोनों में झगड़ा हो गया।
जानकारी मुताबिक गांव पन्नवां में हमीर दास और धन्ना राम केपरिवारों के बीच एक प्लाट को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस प्लाट का मौकादेखने गई थी और दोनों परिवारों को समझाया कि वह झगड़े को बढ़ावा न दें किंतु पुलिसके जाते ही दोनों में तकरार हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से खूब ईंट पत्थर और लाठियां चलाई गई।
विज्ञापन

हमीर सिंह ने बताया कि उनका गांव में एक प्लाट को लेकर धन्नाराम से झगड़ा पिछले काफी समय से चल रहा है। उन्होंने अदालत से केस भी जीत लिया किंतु उन्हें प्लाट का कब्जा नहीं दिया जा रहा। उन्होंने शनिवार को किसान यूनियन के नेताओं को बुलाकर समझौता करने की कोशिश कर रहे थे कि दूसरे पक्ष ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया और उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में वह खुद हमीर सिंह, पवन कुमार, कुलदीपदास और लाभ सिंह जख्मी हो गए।
दूसरे पक्ष की महिला कृष्णा देवी ने बताया कि उक्त प्लाट उसके नाम पर है और इसका कब्जा भी उसके पास है। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं की शहपर यह लोग उसके प्लाट पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्लाट सबंधीअदालत से केस खारिज हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उनके घर में घुसकर उनके परिवार के साथ मारपीट की।
किसान यूनियन के नेता सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए आए थे और पुलिस ने भी मौका देखा था। किंतु दोनों पक्षों केलोग उनकी बात सुनने को रजामंद नहीं हुए तो पुलिस वापस चली गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। थाना भवानीगढ़ के प्रभारी प्रितपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें