फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडके को पिता ने समय पर घर आने के लिए डांटा तो

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर घर आने को कहता था, बेटे ने ली पिता की जान
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर की हत्या, शव को घर में पेटी में छिपाया
बदबू आने लगी तो शव को नहर में फेंका, बुआ ने दी शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव जै सिंह वाला में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को डांटा तो बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों करनदीप सिंह और गुरनाम सिंह ने शव को घर में ही एक पेटी में बंद कर दिया। जब शव से बदबू आने लगी तो आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया। मामला सामने आने पर थाना संगत पुलिस ने मृतक की बहन मनजीत कौर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
थाना संगत प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि करनदीप सिंह जब छोटा था तो उसकी माता की मौत हो गई थी। उसके बाद उसके पिता सुखदेव सिंह ने ही उसको पाला था। करनदीप सिंह रात को देर से घर आता था। इसी कारण सुखदेव उसे डांटता था। इसकी रंजिश में करनदीप सिंह ने 28 मई को अपने दोस्त गुरनाम सिंह के साथ मिलकर पहले अपने पिता को दाल में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई। जब उसके पिता को नींद आई तो दोनों ने सुखदेव की गर्दन पर गंडासा मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए शव को घर में ही एक पेटी में बंद कर दिया। जब बदबू आने लगी तो शव को नहर में फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के बारे में उस समय पता चला जब आरोपी करनदीप सिंह की बुआ अपने भाई के बारे में पूछताछ करने गांव आई। उसे घर में पेटी से बदबू आई तो उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की बहन मनजीत कौर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें