फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयफोर्स स्टेशन के पास घूम रहे संदिग्ध को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एयफोर्स स्टेशन के पास से संदिग्ध काबू
विज्ञापन

हलवारा (लुधियाना)। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा मेन गार्ड रूम के समीप सोमवार रात 11 बजे के करीब संदिग्ध हालात में घूमते हुए मध्यप्रदेश के 21 वर्षीय युवक को सुरक्षा अधिकारियों ने काबू किया। एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी ने उसे थाना सुधार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर बलविंदर सिंह को युवक के इलाके में होने की सूचना मिली। उन्होंने कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ उसे पकड़ सिविल पुलिस को सौंप दिया। थाना सुधार की हवालात में बंद इस युवक ने अपना नाम मइदीन पुत्र बृज लाल निवासी मध्यप्रदेश बताया। उसने बताया उसका परिवार छह महीने से हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के पास झुग्गियों में रह रहा है। वह 26 अक्तूबर को हलवारा अपने परिवार के पास आया है। सोमवार रात वह सुधार बाजार की तरफ गया था और रास्ता भटक गया। एएसआई हमीर सिंह ने बताया कि जब उसे थाना सुधार लाया गया तो बेहद नशे मेें था। कुछ बता नहीं पा रहा था। एयरफोर्स स्टेशन प्रशासन की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें