फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे में लूट की दूसरी बड़ी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के बाहर फैक्टरी कर्मी से 4.80 लाख की लूट
विज्ञापन

महानगर में लुटेरों का तांडव, 16 घंटे में लूट की दूसरी वारदात
मोटरसाइकिल सवार दो युवक घटना को अंजाम देकर फरार
मामला दर्ज, सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर में लुटेरों ने पूरी तरह से तांडव मचा रखा है। एजेंसी के मुलाजिमों को गोलियां मारकर 15 लाख रुपये लूटने के के ठीक 16 घंटे बाद लुटेरों ने ओवरलॉक रोड स्थित जाब नेशनल बैंक के बाहर से फैक्टरी मुलाजिम से 4.80 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे डाला। कुछ ही मिनटों में लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देकर पल्सर बाइक पर सवार हो फरार हो गए। पीड़ित मुलाजिम ने भी लुटेरों का काफी दूर तक पीछा किया और शोर मचाया। लुटेरों की बाइक का पीछा करने में मुलाजिम की एक्टिवा फेल साबित हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवारों दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ढंढारी कलां में स्पेयर पार्ट्स की फैक्टरी चलाने वाले राकेश गोयल ने बताया कि सुनील मल्होत्रा उसके पास काम करता है। इसके अलावा दो युवक और भी उसके पास काम करते है। उन्होंने बताया बुधवार की सुबह 11 बजे उन्होंने सुनील मल्होत्रा को सेल्फ का 4.80 लाख का चेक देकर पीएनबी की ओवरलॉक रोड स्थित ब्रांच भेजा था। वह पैसे निकलवा कर बाहर निकला और पैसों से भरा बैग एक्टिवा के आगे रखा। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और बैग छीन कर भागने लगे।सुनील ने हिम्मत दिखाई और उनके पीछे भागा। लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। पीड़ित सुनील कुमार से लुटेरों हुलिया जानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा निकला खराब
लूट की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस को पता चला कि बैंक के बाहर लगा एक कैमरा खराब है। कैमरा ठीक होता तो लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकते थे। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए वहां कुछ समय रुके थे। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें