फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बस स्टैंड छोडने गए व्यक्ति से गन प्वाइंट पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियो सवारों ने दंपति को लूटा
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
पत्नी को एक्टिवा पर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था जसवीर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्कार्पियो सवार चार युवकों ने सोमवार की की रात दंपति को लूट लिया। गन प्वाइंट पर लुटेरे दंपति से नगदी, जेवरात मोबाइल और अन्य सामान लूट कर ले गए। थाना माडल टाउन की पुलिस ने माडल टाउन के रहने वाले जसवीर सिंह की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जसवीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी को दिल्ली जाना था। इ वह सोमवार की रात पत्नी को एक्टिवा पर बस स्टेंड छोड़ने के लिए जा रहा था। चतर सिंह पार्क के पास उसकी एक्टिवा के आगे स्कार्पियो गाड़ी आ गई। स्कार्पियो से चार युवक बाहर आए। जसवीर का कहना है कि युवकों ने उस पर गन तान दी। उसे डरा धमका कर जेब से पर्स और मोबाइल निकाल लिया। उसके पर्स में दस हजार रुपये, और दस्तावेज थे। उसके अलावा उसकी पत्नी का पर्स भी छीन लिया, जिसमें सोने के जेवर, मोबाइल था। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और जसवीर से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसआई सुदर्शन सिंह ने बताया जसवीर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में लुटेरे कैद हुए तो उनकी पहचान करने में आसानी होगी। फिलहाल लुटेरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें