फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में काम न मिलने से आहत होकर वापिस भारत आए युवक ने

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में नहीं मिली नौकरी, युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

पुलिस ने दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
सूबे में आए दिन फर्जी ट्रेवल एजेंट युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर फरार हो रहे हैं। एक नया मामला सामने आया है कि बठिंडा का एक युवक जालंधर के ट्रेवल एजेंटों के जाल में फंस गया। उन्हें लाखों रुपये देकर दुबई पहुंच गया, लेकिन वहां काम न मिलने से आहत होकर युवक वापस लौटा तो उसने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना केनाल पुलिस ने मृतक युवक संदीप सिंह के पिता मलकीत सिंह की शिकायत पर ट्रेवल एजेंट जसपाल सिंह और मलकीत सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलकीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने अपने बेटों संदीप सिंह और तलविंदर सिंह को विदेश में काम के लिए ट्रेवल एजेंट जसपाल सिंह और मलकीत सिंह से संपर्क किया था। उन्होंने उनके बेटों को दुबई भेजकर अच्छा काम दिलाने का कहकर उनसे 12 लाख रुपये ले लिए और उनके बेटे संदीप सिंह को दुबई भेज दिया। मलकीत के अनुसार उनका बेटा संदीप सिंह कुछ दिन दुबई में रहा, लेकिन ट्रेवल एजेंटों ने अपने वादे के अनुसार उसे काम नहीं दिलाया तो वह वापस लौट आया। इसके बाद उनके बेेटे ने उक्त ट्रेवल एजेटों से काफी बार संपर्क भी किया, लेकिन वह हर बार टाल मटोल करते रहे। इससे परेशान होकर उनके बेटे संदीप सिंह ने 19 मार्च को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना केनाल पुलिस के सहायक थानेदार जगदीप सिंह का कहना था कि पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें