चोरी के आठ बाइक सहित दो गिरफ्तार
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोर चोर गिरोह के दो सदस्यों को थाना लाडोवाल की पुलिस ने हंबड़ा के पास मुल्लापुर रोड गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से आठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी जगरांव के गांव परजिया बिहारीपुर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व गांव मधेपुर के रहने वाले राजविंदर सिंह उर्फ काली के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसीपी गिल रमनदीप सिंह गिल ने बताया कि थाना लाडोवाल के अधीन आती चौकी हंबड़ा की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रोक लिया। मांगने पर आरोपी कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात अन्य बाइक भी बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इलाके से ही सारी बाइक चोरी की थी।