फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बीडिया सप्लाई करता कांस्टेबल काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में 10 रुपये की बीड़ी से कमाता था 1790, कांस्टेबल बर्खास्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जेल में बंद हवालातियों को बीड़ियां सप्लाई करने वाले पुलिस कांस्टेबल को काबू किया है। दिलचस्प बात यह है कि हवलदार महज दस रुपये के बीड़ी के एक बंडल के बदले 1790 रुपये की कमाई करता था। वह एक बीड़ी 100 से 150 रुपये में बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी एक हवलदार जरनैल सिंह को जेल में बीड़िया पहुंचाने के आरोप में बर्खास्त किया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस कांस्टेबल गुरचरण सिंह जेल में बंद एक हवालाती दलविंदर सिंह को 70 बंडल बीड़ियां पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल जिल जेल में बतौर संतरी ड्यूटी पर तैनात गुरचरन सिंह बाजार से 10 रुपये में एक बीड़ी का बंडल खरीदता था और संगरूर जेल में बंद कैदियों तक बीड़ियां पहुंचा कर उनसे एक बीड़ी के बदले 100 से 150 रुपये ऐंठता था। शनिवार को भी ड्यूटी दौरान उसने जेल की छत से जेल में बंद संगीन अपराधों में लिप्त हवालाती दलविंदर सिंह को 70 बंडल बीड़ी के फेंके तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर मामला तक दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगरूर थाना सिटी-2 जेल पोस्ट के इंचार्ज प्रीतपाल सिंह ने बताया कि हवलदार गुरचरण सिंह की तरफ से फेंके गए 70 बंडल बीड़ी को हवालाती से बरामद किया गया है। हवलदार गुरचरण सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि हवालाती को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें