शिमला। बीते दिनों नशीले पदार्थ के साथ धर दबोचे दो युवकों को तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भट्ठाकुफर फल मंडी के समीप गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में मिले युवकों की तलाशी ली और मौके पर उनसे 50 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड के दौरान पूछताछ की, जिसमें युवकों ने कबूला कि वे दिल्ली से अपने इस्तेमाल के लिए इस नशीले पदार्थ को लाए थे।
जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि नशीले पदार्थ के साथ पकड़े दोनों युवकों को जिला न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।